आपसी विवाद में जीजा ने साले को चाकू मारा, इलाज के दौरान हुई मौत



गोंडा। क्राइम ब्यूरो। मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सगे जीजा ने अपने ही साले की चाकुओं से गोदकर किया घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत। उक्त घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तुर्काडीहा मजरा रमपुरवा की है जहां के निवासी मुकेश वर्मा पुत्र श्री प्रकाश वर्मा की शादी 4 वर्ष पूर्व मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेसरी अंबरपुर गांव निवासी कमला प्रसाद वर्मा की पुत्री श्रीमती से हुई थी लड़की के पिता ने अपने हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था लेकिन दहेज की मांग को लेकर श्रीमती के ससुरारी जन पति मुकेश व उसके परिवार के लोग आए दिन श्रीमती को प्रताड़ित किया करते थे जिसकी सूचना 19 अप्रैल को श्रीमती ने अपने भाई को देते हुए कहा कि उसके पति और ससुराली जनो ने उसको मारा पीटा और फोन पर श्रीमती के ने अपने साले विनय को बताया कि हमारे घर चले आओ फोन पर सूचना पाकर लड़की का भाई विनय कुमार वर्मा अपने बहन के घर पहुंचा उसके घर पहुंचते ही विनय के बहनोई मुकेश कुमार तथा मुकेश कुमार का भाई विजय बहादुर तथा पिता श्री प्रकाश मिलकर श्रीमती के भाई को मारने लगे। इसी दौरान मुकेश ने अपने साले विनय पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिसमें विनय बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी सूचना श्रीमती ने अपने मायके वालों को दी, सूचना पाकर श्रीमती के मायके वाले लड़की के घर पहुंचे तो देखा कि विनय की हालत गंभीर है खून से लखपत पड़ा हुआ है तब मायके वालों ने डायल 112 वह आपातकाल सेवा एंबुलेंस को सूचना दी और आनन-फानन में घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए जहां उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे पुनः जिला अस्पताल से उसे प्राइवेट हॉस्पिटल सादुल्लाह नगर बलरामपुर ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चाकू मारने वाले जीजा मुकेश कुमार उसके भाई विजय बहादुर और पिता श्री प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा