केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट कल्याण एसोसिएशन ने बैठक कर निर्धारित किए कोरोना संक्रमण में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण के दाम
जानिए गोंडा जनपद मे कौन से उपकरण का क्या दाम तय किया गया
गोंडा। जनपद में जैसे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वैसे ही अचानक कोरोना के संक्रमण में सहायक मेडिकल उपकरणों के दाम भी बढ़ने लगे। जैसे ही यह मामला जिलाधिकारी गोंडा के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत हरकत में आते हुए सीडीए के अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ एक बैठक की और यह स्पष्ट निर्देश दिया कि कोरोना के इलाज़ में प्रयोग किए जाने वाले मेडिकल उपकरणों की कीमतों को नियंत्रित किया जाए। इसी क्रम में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट कल्याण एसोसिएशन की एक बैठक स्थानीय नूरामल मंदिर के सामने स्थित औषधि भवन में आयोजित की गई जहां पर लगभग सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को आमंत्रित किया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मुश्किल से चंद लोग ही पहुंचे थे जिलाधिकारी गोंडा के आदेशानुसार यह बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सी डी ए अध्यक्ष राकेश सिंह ने बहुत ही साफ और स्पष्ट शब्दों में सभी मेडिकल व्यवसायियों को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण में सहायक उपकरणों को सी डी ए के द्वारा निर्धारित दाम पर ही विक्रय होगा इससे अधिक दाम पर कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक इसे नहीं विक्रय सकता है और यदि वह ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा की जाएगी। इसकी एक सूची जारी की गई है जिसके अनुसार सर्जिकल मास्क 5 रुपए प्रति पीस के हिसाब से, N95 मास्क 80 रुपए प्रति पीस के हिसाब से, पल्स ऑक्सीमीटर अगर वह किसी ब्रांडेड कंपनी का है तो 1800 रुपए प्रति पीस के हिसाब से और अगर ब्रांडेड नहीं है तो 1400 रुपए प्रति पीस के हिसाब से बिकेगा। इसी के साथ इलेक्ट्रिक स्टीम पॉट 450 रुपए, डिजिटल थर्मामीटर अगर ब्रांडेड है तो 250 प्रति पीस के हिसाब से,हाथों में पहना जाने वाला ग्लव्स 100 पीस का पैकेट 700 रुपए का और सर्जिकल ग्लव्स जिसमें दो पीस होता है वह 25 रुपए का बेचा जाएगा। यह निर्धारित मूल्य है और इस निर्धारित मूल्य के ऊपर अगर कोई मेडिकल व्यवसाई इसको बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन और सी डी ए के द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सी डी ए के तमाम पदाधिकारी समेत जनपद के मेडिकल स्टोर संचालकों की भी मौजूदगी रही।