साहबगंज वार्ड के सभासद प्रतिनिधि ने सफाई कर्मियों को वितरित किया पी पी ई किट
किट पहनकर सफाई कर्मियों ने पूरे मोहल्ले में संपन्न किया सैनिटाइजेशन कार्य
गोंडा। जनपद में कोरोना का संक्रमण आए दिन बढ़ता जा रहा है प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं कभी यह संख्या 300 के पार भी पहुंच जाती है और कभी 200 से कुछ कम भी रह जाती है ऐसी परिस्थिति में गोंडा नगर क्षेत्र में 27 वार्ड में से कोई भी वार्ड इस समय इस कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं है सभी वार्डों में लगभग संक्रमण की एक जैसी स्थिति है लेकिन फिर भी 27 वार्ड में से कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां पर संक्रमण की स्थिति बहुत भयावह रूप ले चुकी है इनमें नगर क्षेत्र का आवास विकास कॉलोनी, साहबगंज, राजा मोहल्ला जैसे क्षेत्र शामिल हैं जिनमें कोरोना पाजिटिव के ज्यादा मरीज निकल रहे हैं लगातार निकल रहे मरीजों को ध्यान में रखते हुए नगर नगरपालिका के ऐसे कर्मियों को जो सैनिटाइजेशन और साफ सफाई व्यवस्था देख रहे हैं इनको पीपीई किट देने का प्रावधान नगर पालिका के द्वारा किया गया है। इसी क्रम में साहबगंज मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि अजमल ने समस्त सफाई कर्मियों को पीपीई किट वितरित की और तत्पश्चात पूरे मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का कार्य संपन्न कराया। यह सैनिटाइजेशन का कार्य यूं तो सरकार के आदेशानुसार केवल साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान ही किया जाता है लेकिन सभासद प्रतिनिधि और सभासद हाजी अब्दुल सईद की जागरूकता की वजह से यह कार्य प्रत्येक कार्य दिवसों में किया जा रहा है। जहां पर एंटी लारवा का छिड़काव, कंटेंटमेंट जोन वाले एरिया में चूने का छिड़काव और नालियों की साफ-सफाई की व्यवस्था वह खुद साथ में चलकर देखते हैं और यह आश्वस्त करते हैं कि इनमें से कोई भी व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे।