लूट की फर्जी सूचना देकर पैसा गबन करने के दोनों अभियुक्त गिरफ्तार, गबन की गयी सम्पूर्ण धनराशि बरामद



गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने तथा लूट अथवा चोरी आदि अभियोगो का सही एवं सफल अनावरण करने के जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। दिनांक 28 अप्रैल को वादी आकाश गोयल पुत्र स्व सत्यनारायण अग्रवाल निवासी गोला बाजार थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या द्वारा थाना खरगूपुर में सूचना दी गयी कि उसका सप्लायर रविकुमार दिनांक 27 अप्रैल को लक्ष्मी एजेंसी से रुपए 1,58,382/- लेकर मेरी पिकप से आ रहा था कि रास्ते में बुलेरो सवार अज्ञात लोग उक्त रूपये छीन कर फरार हो गये। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष खरगूपुर को तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए तथा घटना के सफल अनावरण के लिए एसओजी टीम को भी लगाया था। जिसके अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस/एसओजी की संयुक्त टीम ने सुरागरसी- पतारसी व अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि सप्लायर रवि कुमार ने अपने साथी सूरज के साथ जालसाजी कर पैसा हड़पने की नियत से लूट की फर्जी सूचना दी है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस/एसओजी टीम ने उक्त दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों से गबन की गई संपूर्ण धनराशि रुपए 1,58,382/- के अतिरिक्त रविकुमार के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू भी बरामद किया। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों मे प्रथम रवि कुमार पुत्र मुन्दर निवासी गोविंदपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या तथा सूरज पुत्र माधवप्रसाद निवासी मीरापुर विलंदी कस्बा अयोध्या थाना रामजन्मभूमि जनपद अयोध्या को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक चितवन कुमार थानाध्यक्ष खरगूपुर मय टीम और उप निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी एस ओ जी मय टीम शामिल रहे

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा