सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
गोंडा। संवाददाता मुशीर खान। आज समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की जिला कमेटी के तरफ से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान के आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी रियाज़ साहब कि खीराज़े अक़ीदद पेश की गई और उनकी मगफिरत की दुआ के साथ कोरोना जैसी बीमारी और देश के माहौल की बेहतरी के लिए भी खुदा से दुआएं मांगी! इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तस्लीम खान, निजामुद्दीन उर्फ़ नब्बू, जिला सचिव मोहम्मद सलीम, हाजी शोएब उद्दीन, जिला महासचिव डॉ निजाम अहमद, जिला सचिव आसिफ सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष धर्म कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष हाजी गजनी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद शाहिद खान,मोहम्मद रईस खान,फहद अंजुम, फिरोज नेता,फरहान रईस खान एडवोकेट , कुलदीप सिंह,अनीश बादशाह, मोहम्मद आसिफ उर्फ गुड्डू, मोहम्मद सलीम शाह, आदि लोग शामिल रहे।