अवैध शस्त्रों के विरुद्ध छापेमारी अभियान में अब तक बरामद हुए भारी संख्या में अवैध शस्त्र और गिरफ्तार हुए एक सैकड़ा से अधिक अपराधी
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे सभी असामाजिक तत्वों, जो अवैध शस्त्र को रखने व उसके अवैध निर्माण से जुड़ी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, को गिरफ्तार कर जेल भेजने के सख्त निर्देश जारी किए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के फलस्वरूप जनपदीय पुलिस ने वृहद स्तर पर अभियान चलाकर अवैध शस्त्र धारकों व उसके अवैध निर्माण से जुड़े लोगों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है।पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 61 अवैध चाकू, 59 अवैध तमंचा, 77 कारतूस, 02 अदद अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ कुल 118 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव संपन्न हो जाने तक इस अभियान को निरंतर चलाए रखने का निर्देश भी दिया है।