नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को नगर पालिका के कर्मी लगा रहे पलीता, कार्य के वक़्त नहीं प्रयोग करते हैं मास्क, कौन करेगा कार्यवाही?

नालियों की साफ सफाई करते समय मास्क नहीं लगाते हैं नगरपालिका कर्मी


गोंडा। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए शासन के द्वारा आदेश दिया गया है जिस के क्रम में जिला प्रशासन ने नगर पालिका परिषद गोंडा को नगर के सभी वार्डों में साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान साफ सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं,साथ ही साथ यह भी आदेशित किया गया है कि कहीं पर भी कूड़ा पड़ा हुआ ना रहे सभी जगह सैनिटाइजेशन का काम हो और सभी नालियों की साफ-सफाई हो। इस क्रम में नगर के सभी वार्डों में सफाई नायक और सफाई कर्मियों को झाड़ू लगाने से लेकर नाली की साफ सफाई की व्यवस्था सौंपी गई है लेकिन यहां तो आलम यह है कि कोरोना संक्रमण के बावजूद नालियों को साफ करते समय सफाई नायक और सफाई कर्मी मास्क का प्रयोग करना जरूरी नहीं समझते हैं। संलग्न तस्वीर सफाई नायक घनश्याम की है जो महिला अस्पताल के आसपास नालियों की साफ सफाई करवा रहे थे लेकिन जनाब खुद अपने मास्क को नीचे किए हुए थे और साथ ही गुटखा और पान मसाला खाकर यहां वहां थूकने की जहमत भी कर रहे थे जबकि इस समय सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है दूसरी तस्वीर सफाई कर्मी की है जो नालियों में से कूड़ा निकाल रहा था लेकिन इसने भी मास्क नहीं पहना हुआ था क्या इन दोनों पर कोई कार्यवाही नहीं बनती है? सबसे बड़ी बात यह है कि नालियों का कूड़ा निकाल कर बाहर कर दिया गया और उस कूड़े को शाम तक नहीं उठाया गया इस बारे में जब अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका हालांकि नालियों से निकाले गए कूड़े को शाम होने के बाद हटाया गया अब बताइए ऐसे में कोरोना संक्रमण रुकेगा या और फैलेगा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा