गोंडा। पुलिसकर्मी की तत्परता से बची घायलों की जान

 गोण्डा । आज थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-तरबगंज मार्ग पर अचानक एक टेंपो पलट गया जिसमें बैठे 3 लोग टेंपो के अंदर फस कर घायल हो गए तभी थाना तरबगंज के कांस्टेबल आनंद प्रकाश शुक्ला ने पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए राहगीरों की मदद से पलटे हुए टैंपू को सीधा कराया तथा टैंपू में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया तथा वहाँ से गुजर रहे एक वाहन को रुकवाकर तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। कांस्टेबल आनंद प्रकाश शुक्ला की इस तत्परता व सूझबूझ से घायलों की जान बच सकी। इस तत्परता व सूझबूझ पर उपस्थित लोगों ने कांस्टेबल आनंद प्रकाश शुक्ला व गोंडा पुलिस की जमकर सराहना भी की।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा