चुनाव के दिन बिरवा बभनी में जानलेवा हमला करने का एक और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 82/21, धारा- 307,504,427 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-धीरज मिश्रा को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 19.04.2021 वादी रविकुमार पुत्र विश्राम निवासी बिरवा बभनी थाना मोतीगंज के पुत्र को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में धीरज मिश्रा पुत्र शिवमूर्ति मिश्रा निवासी खुटैहना थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा। गिरफ्तार कर्ता टीम मे उप निरीक्षक भोलाशंकर मय टीम शामिल रहे।