बिना कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के किसी का भी मतगणना स्थल के अन्दर प्रवेश नहीं


उम्मीदवार अपना व अपने निर्वाचन अभिकर्ता तथा मतगणना अभिकर्ता की मतगणना तिथि से पूर्व कोविड -19 की जॉच करा लें



गोंडा। अपर जिला मजिस्ट्रेट / उप जिला निर्वाचन अधिकारी ( पं 0 ) श्री राकेश सिंह ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन , 2021 के अन्तर्गत आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना दिनांक 02 मई 2021 को नियत है । उक्त मतगणना प्रक्रिया को सकुशल , निर्विघ्न एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त उम्मीदवारों , निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि कोविड -19 महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत वे अपना एवं अपने निर्वाचन अभिकर्ता / मतगणना अभिकर्ता की मतगणना तिथि से पूर्व कोविड -19 की जॉच करा लें । उन्होंने कहा है कि मतगणना स्थल पर अपनी 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही आयें , उससे पहले की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी ।    
             मतगणना केन्द्र पर केवल उन्हीं निर्वाचन / मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जायेगा जिनके पास कोविङ -19 की 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जॉच रिपोर्ट होगी । बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी मतगणना स्थल के अन्दर प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा