साप्ताहिक लॉकडाउन के मद्देनजर विभिन्न चौकी प्रभारियों ने हेलमेट और मास्क के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया


गोंडा। सदर तहसील संवाददाता मुशीर खान।जनपद में लागू साप्ताहिक लॉकडाउन के मद्देनजर विभिन्न चौकी प्रभारियों ने अपने अपने चौराहे पर मास्क और हेलमेट के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। एक तरफ जहां बड़गांव पुलिस चौकी पर प्रभारी शेषमणि पांडे के नेतृत्व में टीम के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के मास्क और हेलमेट की चेकिंग की गई और लॉक डाउन के दिन भी बिना कार्य के बाहर निकलने वाले और घूमने वाले व्यक्तियों का चालान काटा गया। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसा ही नजारा गुरुनानक चौक चौराहे पर भी देखने को मिला गुरु नानक चौकी प्रभारी संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम के द्वारा मास्क और हेलमेट का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया साथ ही साथ विभिन्न दोपहिया और चार पहिया वाहनों की रोक कर तलाशी के साथ जांच की गई। जिस भी दो पहिया या चार पहिया चालक ने मास्क नहीं पहना था उनका तत्काल 1000 रुपए का चालान किया गया और बिना काम के लॉकडाउन में जनपद में घूमने वाले व्यक्तियों पर भी नकेल कसी गई। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा के आदेशानुसार यह मास्क और हेलमेट की चेकिंग का अभियान अनवरत जारी रहेगा ऐसी जानकारी दोनों चौकी प्रभारियों ने हमें भी और लोगों को चेतावनी भी दी कि यदि कोई बिना काम के लॉकडाउन के समय में सड़क पर घूमता हुआ मिल गया तो उसका चालान काटा जाएगा और मास्क और हेलमेट पहनने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा