पुरानी रंजिश की वजह से महिला पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हमलावर अभियुक्त गिरफ्तार।


गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुरानी रंजिश की वजह से महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांदे मिश्रजोत का है जहां के रहने वाले रामसेवक सोनकर ने गांव के ही जोगिंदर सोनकर पुत्र राम लोटन निवासी ग्राम मांदे मिश्रजोत पर आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें यह लिखा गया है कि रामसेवक सोनकर की पत्नी बबीता जिनकी उम्र 35 वर्ष है वह अपने किसी निजी कार्य से गोंडा की तरफ आ रही थी रास्ते में सोनी हरलाल प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से जोगिंदर सोनकर ने पुरानी रंजिश को लेकर बबीता के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें बबिता गंभीर रूप से घायल हो गई। रामसेवक सोनकर का आरोप है कि जोगिंदर का इरादा मेरी पत्नी को मार डालने का था। चाकू से हमला करने के बाद गाली गलौज करते हुए वह वहां से तब भागा जब गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उस को घेरने की कोशिश की,भागते समय जोगिंदर ने जान से मारने की धमकी दी और इस प्रकार फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तत्पश्चात पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से रामसेवक सोनकर की पत्नी बबीता को लेकर सदर अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है उसका इलाज बीते 2 दिनों से चल रहा है। इस पूरे मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही की और फरार अभियुक्त के पिता से कोतवाली लाकर सख्ती से पूछताछ की गई जिसके बाद जोगिंदर सोनकर ने गांव के प्रधान की मदद से बाद में खुद को पुलिस के हवाले किया। पूरे प्रकरण में जांचकर्ता अधिकारी से बात करने के बाद पता चला कि अभियुक्त जोगिंदर सोनकर को धारा 307,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा