मतदाताओं को पैसा बांटते पूर्व विधायक पुत्र गिरफ्तार



बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में उतरौला के पूर्व विधायक समीउल्लाह के पुत्र को पुलिस ने देर रात उस वक्त रंगेहाथ गिरफ्तार किया जब वह अपने तीन भाइयों के साथ मतदाताओं को पैसा बांट रहा था। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में उतरौला कोतवाली की पुलिस ने पूर्व विधायक समीउल्लाह के पुत्र सद्दाम को गिरफ्तार कर उस के पास से ₹29000 बरामद भी किए। पूर्व विधायक के तीन अन्य पुत्र मुजीबुल्ला, इरशाद और नौशाद मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गौरतलब है कि उतरौला कोतवाली क्षेत्र के कपौवा शेरपुर गांव से पूर्व विधायक समीउल्लाह के पुत्र इरशाद की पत्नी तरन्नुम ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही है। देर रात पूर्व विधायक पुत्रों के द्वारा निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को पैसा बांटा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर सद्दाम को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य भाइयों की तलाश की जा रही है जो मौके से फरार हो गए थे। एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा