साहबगंज मोहल्ले में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, मंदिर के बगल फेंका जाता है पूरे मोहल्ले का कूड़ा

साप्ताहिक लॉकडाउन में भी नहीं हुई साफ-सफाई,जगह जगह पड़ा रहता है कूड़ा और भरा रहता है पानी


गोंडा ब्यूरो। एक तरफ जहां कोरोना काल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लोगों को प्रेरित करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह बहुत कड़ा आदेश है कि शनिवार और रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शहर हो या गांव हो सभी जगहों पर साफ सफाई की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में जिलाधिकारी गोंडा के द्वारा जारी आदेश में भी यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि शहर के सभी वार्डों में नगर पालिका के सफाई कर्मियों के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें सड़कों पर झाड़ू लगना, कहीं पर भी कूड़ा पड़ा ना रहना, नालियों की साफ-सफाई इत्यादि शामिल है। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के ठीक उलट साहबगंज मोहल्ले में होटल प्रकाश आनंद के सामने पूरे मोहल्ले का कूड़ा लाकर डंप किया जाता है सुबह नगरपालिका की गाड़ी जिस कूड़े को घर घर से इकट्ठा करती है उस कूड़े के ढेर को होटल प्रकाश आनंद के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर लाकर छोड़ दिया जाता है जो शाम तक ऐसे ही पड़ा रहता है शाम के बाद नगर पालिका की दूसरी गाड़ी आती है और उस कूड़े को उठाकर लेकर जाती है आपको यह भी बताना आवश्यक है कि कूड़े के ढेर से लगभग 100 मीटर उत्तर दिशा में मस्जिद है और लगभग 100 मीटर दक्षिण दिशा में मंदिर भी है। मंदिर और मस्जिद के इतना नजदीक होने के बावजूद इस प्रकार की लापरवाही नगर पालिका परिषद के कर्मियों के द्वारा की जाती है जिस पर कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है और यह सिलसिला पिछले एक साल से अनवरत जारी है स्थानीय लोगों ने कई बार वार्ड के सभासद से इस बारे में शिकायत भी की लेकिन सभासद के द्वारा शिकायतों को अनसुना कर दिया गया और इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब देखना यह है कि स्थानीय नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी या सिटी मजिस्ट्रेट या जिलाधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं?

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा