कोरोना जैसी भयंकर महामारी से देश को जल्द निजात दिलाने के लिए रोजेदारों ने मांगी अल्लाह से दुआ
5 साल के हुसैन अहमद ने रखा रोजा, जल्द कोरोना समाप्ति की अल्लाह से मांगी दुआ
गोंडा। संवाददाता मुशीर खान। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले ने हालात को बद से बदतर कर दिया है, बढ़ते मौत के आंकड़ों से लोगों के दिलो में खौफ़ बैठ चुका है, जहां एक तरफ आए दिन यह खबरें सुनने और देखने को मिलती हैं कि ऑक्सीजन की कमी से व्यक्तियों की मृत्यु हो रही है और लोगों को समय पर इलाज और दवाई नहीं मिल रही है ऐसे में कुछ तस्वीरें दिल को सुक़ून देती है। जी हां गोंडा समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफ़ज़ल खान ने देश की स्तिथि को देखते हुए अपने घर में परिवारजनो के साथ रोजा इफ्तार के मौक़े पर कोरोना जैसी बीमारी और देश के माहौल की बेहतरी के लिए खुदा से दुआएं मांग रहे हैं। जिसमें बच्चे भी शामिल है ऐसी तस्वीरें आपसी सौहार्द को मजबूत करती है और लोगों के हौसलों को भी बुलंद करती है। मुस्लिम धर्म में रमजान को पाक और पवित्र महीना माना जाता है, धर्मानुयायी रोजा रखते है और अल्लाह से नेक दुआ मांगते है, इस बार लॉकडाउन लागू होने के कारण समाज के लोगो को घरों में रहकर ही रोजे की नमाज अदा करनी पड रही है गोंडा मेवातियांन के निवासी 5 वर्षीय हुसैन अहमद ने जिद करके अपने नानी के घर पर एक दिन का रोजा रखा और अल्लाह से जल्द कोरोना समाप्त होने की दुआ मांगी।