अयोध्या में मतगणना के कवरेज हेतु जारी हुए दिशा निर्देश, क्या गोंडा मे जारी होगा कोई दिशानिर्देश?


अयोध्या। ब्यूरो। -जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर को देखते हुये पूरी सावधानी बरती जा रही है। इसलिए मतगणना कार्य में लगाये गये मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारी भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये मतगणना को निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराये तथा मीडिया कर्मी मतगणना हाल के बाहर से वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट से समन्वय बनाते हुये कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये मास्क, सेनेटाइजेशन के तहत कवरेज करें। प्रेस कर्मी प्रेस मान्यता कार्ड/अपने संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र के आधार पर कवरेज करें और मतगणना परिणामों की जानकारी चरणबद्व आयोग के वेबसाइड पर उपलब्ध रहेगी/जारी की जाती रहेगी तथा समय समय पर इसकी सूचना पीईए सेट से प्रसारित की जाती रहेगी तथा नियंत्रण कक्ष से भी सूचनाएं ली जा सकती है। सम्बंधित क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्डों के लिए सूचना के आदान प्रदान के लिए मतगणना का व्हाटसप ग्रुप बनायेंगे। जिसके आधार पर सूचना आदान प्रदान किया जायेगा तथा जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि मीडिया को कोई दिक्कत न होने पाये इसके लिए मीडिया कर्मी उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह मो0न0 7080510637 तथा लेखाकार/प्रभारी डीआईए अवधेश कुमार जायसवाल मो0न0 9453005405/8355088421 पर सम्पर्क कर सकते है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा