रविवार के संपूर्ण लॉकडाउन में शहर में पसरा रहा सन्नाटा, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भी नहीं दिखे ज्यादा लोग


गोंडा। एक तरफ जनपद में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जहाँ शुक्रवार को 328 शनिवार को 180 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 1256 पहुंच गई जिनमें से अब तक कुल 80 लोगों को मौत निकल चुकी है इन आंकड़ों को देखकर हर किसी के मन में डर व्याप्त है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोंडा डॉ मार्कंडेय शाही ने शनिवार रात 9:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी इस घोषणा के फल स्वरुप आज रविवार को शहर में संपूर्ण लॉकडाउन रहा केवल आवश्यक वस्तुओं जैसे कि दवाइयों की दुकानें खुली हुई दिखाई पड़े महिला अस्पताल के आसपास जहां तीन चार दुकानें खुली हुई दिखाई पड़ी तो वहीं जिला अस्पताल के ठीक सामने भी चार से पांच दुकानें खुली हुई दिखाई पड़ी इसके अलावा जब हमने अन्य क्षेत्रों का दौरा किया तो पता चला कि छोटी से छोटी पान की दुकानों से लेकर के रोजमर्रा की वस्तुओं की दुकानें भी पूरी तरीके से बन रही कहा जा सकता है कि लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया है और कोरोना के डर की वजह से लोग अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर बाहर नहीं निकल रहे हैं सिर्फ वही लोग घर से बाहर निकले जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी या वह लोग घर से बाहर निकले जिनको दवाइयां वगैरह खरीदनी थी इसके अलावा दूध बेचने वाले और कुछ चंद और लोग दिखाई पड़े लेकिन लगभग शहर में सन्नाटा ही रहा शहर के चौक बाजार रानी बाजार पीपल चौराहा एकता चौराहा समेत शहर के तमाम चौराहे और बाजार में पूर्णतया सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि हर लॉकडाउन में जिस प्रकार से होता रहा है कुछ लोगों को दिक्कतें भी हुई कुछ को दवाइयां नहीं मिली कुछ को अस्पताल नहीं मिले जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग पिछले दो दिन से बंद कर दिया गया है जिसके वजह से गांव के लोग यहां पर दिखाई नहीं पड़े जो आए भी वह मायूस होकर लौट गए क्योंकि केवल आपातकालीन सुविधाएं दोनों अस्पतालों में संचालित हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा