मोतीगंज थाने की कार्यवाही अपने साले की हत्या करने वाला आरोपी जीजा तीन अभियुक्त समेत गिरफ्तार।

गोंडा। क्राइम ब्यूरो। मोतीगंज थाने की पुलिस ने साले की हत्या में शामिल जीजा समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। क्षेत्राधिकारी मनकापुर ओमपाल सिंह ने तथा थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के निवासी मुकेश वर्मा पुत्र श्री प्रकाश वर्मा तथा उसकी पत्नी के मध्य आपसी विवाद हुआ था इस पर मुकेश की पत्नी ने टेलीफोन द्वारा अपने भाई विनय कुमार निवासी खेत्री अमरपुर थाना कोतवाली मनकापुर को अपने घर बुला लिया था रात्रि में उसका भाई विनय कुमार खजूरी गया और अपने बहनोई मुकेश कुमार वर्मा व परिजनों से झगड़े के बारे में जानकारी लेना शुरू किया इसी दौरान इन लोगों के बीच में हाथापाई हो गई। विजय वर्मा, श्री प्रकाश, मुकेश वर्मा ने मिलकर विनय कुमार के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी इस संबंध में मृतक के भाई विष्णु कुमार ने अपने बहनोई मुकेश कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। क्षेत्राधिकारी मनकापुर ओमपाल सिंह ने बताया कि थाना अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह उप निरीक्षक राकेश पाल तथा हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कांस्टेबल राम सिंह, संजय यादव, अरविंद निषाद द्वारा मोतीगंज बाईपास पीपल तिराहा के निकट तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया मुकेश कुमार के निशानदेही पर उसके घर पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोतीगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।