कैसे रुकेगी कोरोना की रफ्तार जब डॉक्टर की क्लिनिक पर नहीं हो रहा दैहिक दूरी का पालन

गोंडा। सुधाकर कुमार। जनपद गोंडा में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ के करीब में कोरोना पॉज़िटिव मरीज निकल रहे हैं। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं जिसके क्रम में शनिवार और रविवार को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी को बंद करने का आदेश दिया गया है लेकिन ऐसी परिस्थिति में तब क्या हो जब अति आवश्यक की श्रेणी में आने वाली डॉक्टर की क्लीनिक पर ही जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाएं उपर्युक्त तस्वीर थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत आने वाले गुरु नानक चौराहे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मीना कांप्लेक्स के नीचे की है मीना कांप्लेक्स के सबसे निचले तल पर डॉ शेख जाफर का क्लीनिक है जो जो शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। आज जब हमने सुबह इनकी क्लीनिक पर दौरा किया तो बाहर खड़ी गाड़ियों को देखकर हम हैरान रह गए अंदर झांक कर देखा गया तो करीब 100 से ज्यादा की संख्या में महिलाएं अपने अपने बच्चों के साथ एक साथ इकट्ठा होकर बैठी हुई थी करीब 90 प्रतिशत लोगों के चेहरे पर मास्क देखा गया लेकिन वह दैहिक दूरी का पालन करते हुए कोई भी दिखाई नहीं दिया उक्त क्लिनिक पर बच्चे इतने छोटे छोटे आते हैं कि उनके चेहरे पर मास्क लगाया जाना भी संभव नहीं होता है, ऐसी परिस्थिति में जब कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है उस समय महिलाओं और बच्चों का इतनी भारी मात्रा में क्लीनिक में एकत्रित होना खतरे की घंटी नहीं तो और क्या है? जिला महिला अस्पताल के ठीक सामने और गुरु नानक चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर इस प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाने पर भी प्रशासन खामोश है वहीं प्रशासन जो जोर शोर से यह प्रचार करता है कि आप अगर बिना मास्क के निकले तो आपका चालान होगा यह वही प्रशासन है जो अगर आप कहीं पर दैहिक दूरी का पालन नहीं करते तो आपका चालान करने में जरा भी गुरेज नहीं करते हैं लेकिन क्या डॉक्टर साहब के क्लीनिक में उड़ाई गई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां पर कुछ कार्रवाई होगी?

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा