पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना तरबगंज पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की बैठक


गोंडा। आज दिनांक 03-04-2021 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना तरबगंज पर बैठक की जिसमें जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक ने चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस व प्रशासन की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए चुनाव में गड़बड़ी करने,अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी दशा में चुनावी प्रक्रिया के दौरान माहौल खराब करने नही दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने एवं किसी भी असामान्य गतिविधि व असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना देने के लिए कहा जिससे समय रहते पुलिस द्वारा आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की शपथ दिलाई तथा राष्ट्रगान गाकर बैठक का समापन किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी तरबगंज, तहसीलदार तरबगंज, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा