गोंडा जनपद मे संपन्न हुआ मतदान, कहीं चली गोली तो कही चले लात घूँसे, प्रशासन ने कहा शांतिपूर्ण रहा मतदान


जनपद में 1588 मतदान केंद्र और 4428 बूथों पर 66.42 प्रतिशत हुआ मतदान



गोंडा। ब्यूरो । उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के 20 जनपदों में 19 अप्रैल चुनाव की तारीख थी। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने और चुनाव प्रचार बंद होने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ने लगी थी। गोंडा में चुनाव अपने पूरे उफान पर था गोंडा जनपद की 1054 ग्राम पंचायतों में 1588 मतदान केंद्र और 4428 बूथों पर चुनाव होने थे। हमारी टीम चुनाव का जायजा लेने पहुंची तो सबसे पहले हमने शहर से सटे हुए कुछ ग्राम पंचायतों के पोलिंग बूथों का दौरा किया जैसा कि कमोबेश एक जैसे हालात लगभग सभी पोलिंग बूथ पर पाए गए कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग या दैहिक दूरी का पालन होते हुए नहीं देखा गया लोग एक दूसरे से सट कर खड़े रहे और प्राथमिक विद्यालय हो मॉडल स्कूल हो या जूनियर हाई स्कूल हो सभी जगहों पर लगभग स्थिति एक जैसी थी स्कूल छोटा हो या बड़ा हो कमोबेश एक जैसे हालात लगभग सभी जगह पर दिखाई पड़े। अब चुकीं चुनाव है तो बवाल तो होना ही है बिना बवाल के तो कोई चुनाव संपन्न होता नहीं तो बवाल के क्रम में आपको बताते चलें इटियाथोक में प्रधानी चुनाव में जमकर लात घूंसे चले। गोण्डा के इटियाथोक में वोट को लेकर पोलिंग बूथ के भीतर मारपीट,जमकर चले लात घूंसे, सभी लोग लिए गए हिरासत में,गोण्डा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच पोलिंग बूथ के भीतर हुई मारपीट, इटियाथोक के बेंदुली में मारपीट,मारपीट में जमकर चले लात घूंसे,वोट डालने को लेकर हुई मारपीट,मारपीट का वीडियो भी हुआ वायरल, पुलिस ने सभी को हिरासत में लियागोण्डा जिले में इटियाथोक के बेंदुली पोलिंग बूथ का मामला।
और इसी के साथ ही कटरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चयपुरवा के पोलिंग बूथ पर तो जमकर बवाल हुआ सबसे पहले तो पीठासीन अधिकारी ने आधार कार्ड पर युक्त पते को देखकर लोगों को वापस करना शुरू किया तो वहां बवाल मच गया दोपहर 1:00 बजे से बवाल लगातार चलता रहा शाम को 5:00 बजे तक कोई अधिकारी पोलिंग बूथ पर झांकने तक नहीं आया लगातार जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम राकेश सिंह समेत वहां के जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को फोन किया जाता रहा लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा यह हालत तब है जब जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी पीठ थपथपा कर यह कहते हैं कि जनपद में कहीं से भी एक फोन अगर आ जाएगा तो उनकी टीम तुरंत पहुंचेंगी। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि आज जिलाधिकारी महोदय ने कई जगह दौरा किया और एबीएसए अश्वनी सिंह को निर्वाचन कार्य में बाधा डालने के लिए निलंबित करने के साथ ही एफ आई आर दर्ज करने की भी कार्रवाई की प्राथमिक विद्यालय चयपुरवा में शाम 5:00 बजे के बाद जब सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे तो वहां प्रत्याशी और पोलिंग एजेंटों से उनकी बहस हो गई और पीठासीन अधिकारी की लोगों ने शिकायत की। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट पहुंचते हैं और पुलिस फोर्स भी पहुंचती है उसके बाद रात 9:00 बजे तक वहां पर पोलिंग होती है और खुद सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठकर वहां पर चुनाव करवाते हैं इतने अतिसंवेदनशील बूथ पर अधिकारियों की संवेदनहीनता क्यों थी? यह तो खैर सोचने का विषय है । पंचायत चुनाव में खुलेआम गुंडई भी की गई। लग्जरी गाड़ियों से आए गुंडों ने घर पर जमकर की पत्थरबाजी।गोण्डा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच खुलेआम गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है।पंचायत चुनाव में खुलेआम गुंडई का वीडियो वायरल है।वीडियो में खुलेआम पत्थरबाजी कर रहे है गुंडे।5 लग्जरी गाड़ियों से आए गुंडों ने एक मकान पर की पत्थरबाजी।लग्जरी गाड़ियों से आए गुंडों पर मतपत्र छापने का आरोप भी लगा है। चुनावी विवाद में लग्जरी गाड़ियों से आए गुंडों ने की पत्थरबाजी| पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद बोला धावा।कटरा बाजार भाजपा विधायक बावन सिंह के परिवार पर है आरोप करनैलगंज थाना क्षेत्र के दद्दूपुर गांव का मामला। बता दें कि,''त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे चरण का मतदान का ख़त्म हो गया है। बहरहाल तीन चार जगहों से जैसे इटियाथोक से, कटरा ब्लॉक के चयपुरवा से हलधरमऊ ब्लाक से कुछ जगहों से छुटपुट मारपीट और कुछ जगहों से मतदान रुकने की खबरों के बीच चुनाव संपन्न हुआ। क्या अब भी प्रशासन यही कहेगा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा