चुनाव के दिन बिरवा बभनी मे हुए गोलीकांड मे एक अभियुक्त गिरफ्तार



गोण्डा। क्राइम ब्यूरो। पंचायत चुनाव के दिन बिरवा बभनी में हुए गौली कांड में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। मोतीगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को क्षेत्र के बिरवा बभनी मतदान केंद्र के पास बिरवा बभनी गांव निवासी रवि कुमार पुत्र विश्राम ने थाना मोतीगंज में 3 लोगों के विरुद्ध गोली मारने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मुख्य आरोपी रोमी शुक्ला पुत्र सतराम निवासी गंगापुर थाना कोतवाली नगर तथा दूसरे विकास यादव पुत्र ननके यादव निवासी बिरवा बभनी तथा तीसरा आरोपी धीरज मिश्रा पुत्र शिव मूर्ति मिश्रा के विरुद्ध अपराध संख्या 82/2021धारा 307 323 504 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। रवि कुमार द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल को शाम करीब 4:50 पर प्रार्थी के दत्तक पुत्र अजय जयसवाल अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठा था कि इतने में उपरोक्त आरोपी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर से आए तथा भद्दी भद्दी गाली देने लगे। तथा जान से मारने की धमकी देते हुए गोली मार दी। हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि टीम गठित कर हमलाा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी कि कल सूचना मिली विकास यादव को कुंदुरखी मोड़ के पास मौजूद है जिसे कहोबा चौकी प्रभारी भोला शंकर कांस्टेबल मनोज सिंह वह कांस्टेबल आकाश वर्मा ने गिरफ्तार कर लिया जिसे थाने लाकर लिखा पढ़ी के बाद न्यायाल

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा