ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत

गोंडा। क्राइम ब्यूरो सुधाकर कुमार। अचानक खुले कार के दरवाजे से टकराने की वजह से बाइक सवार भाई-बहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए जिससे एक भाई और एक बहन की मौके पर मौत हो गई और दूसरी बहन जो बाइक पर ही बैठी हुई थी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताते चले कि छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवां कस्बे में स्थित पुरानी सब्जी मंडी स्थित राधे बिजली वाले के सामने मोरंग लदी ट्रक गाड़ी संख्या यूपी 51AT 3840 जो गौराचौकी की ओर जा रही थी इसी बीच एक कार गौराचौकी की ओर से आ रही थी जिसका टेम्परेरी नम्बर TCN UP53 04404 था उसका फाटक एकाएक खुलने से पीछे से आ रहे बाइक सवार छपिया थाना क्षेत्र के मनसूखपुर निवासी फोटेन्द्र सिंह 23 अपने दो बहिनों सहित कार के फाटक से टकराने के बाद सीधे सामने से आ रही ट्रक के नीचे आने के चलते ट्रक ने रौद दिया जिसके चलते फोटेन्द्र सिंह व उनकी बहन अंजू सिंह 16 की मौके पर ही मौत हो गयी है। एक बहन गम्भीर रूप से घायल होने पर लोगों ने तत्काल छपिया सीएचसी पर पहुचाया था जहां पर डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी छपिया राकेश सिंह व चौकी प्रभारी मसकनवां अरुण कुमार राय ने बताया है कि ट्रक व कार के चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार होने में सफल रहे दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा