गोंडा नगर क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, सरकारी रोडवेज बस ने मारी डिजायर कार को टक्कर,
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। गोंडा लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ , इस सड़क हादसे में रोडवेज की बस ने यूपी 32 नंबर की डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी है कार में बैठे हुए व्यक्तियों में से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है कार को इतनी तेज टक्कर लगी कि टक्कर लगने के बाद डिजायर कार डिवाइडर के ऊपर चल गई थी जिसको बड़ी मुश्किल से उतारा गया कार मालिक का नाम धर्मेंद्र पांडे बताया जा रहा है जो मैनकाइंड में रीजनल मैनेजर हैं। हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर कार मालिक से बात की तो पता चला कि वह लखनऊ से अपने निजी काम से लौट रहे थे गोंडा लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के पास पहुंचने पर उन्होंने अपनी गाड़ी यू-टर्न पर घुमाने का प्रयास किया इतने में लखनऊ से तेजी से आ रही है सरकारी रोडवेज बस ने उनको पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है कोई भी हताहत नहीं हुआ किसी को अस्पताल ले जाने की नौबत तो नहीं आई लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रोडवेज बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।