गोंडा पुलिस अधीक्षक के नेत्रत्व मे उत्क्रष्ट कार्य कर रही पुलिस, दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 123/21, धारा- 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशीष सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गणों में आशीष सिंह पुत्र स्व गोपाल सिंह निवासी ग्राम बलुहा तुलसीपुर माझा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राजेश कुमार सिंह टीम के साथ शामिल रहे।