सड़क हादसे में जवान युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम


गोंडा। क्राइम ब्यूरो। थाना धानेपुर क्षेत्र के लखनीपुर सड़क मार्ग पर लगभग 7 बजे के करीब किसी कार्य से बंदर मरवा माधव गंज निवासी आशीष कुमार पुत्र बद्री प्रसाद अपनी बाइक से जा रहा था उधर से आ रही डंपर ने ठोकर मार दी दूसरी दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही धानेपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर परिवार जनों में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। चालक फ़रार होने में कामयाब हो गया है लेकिन गाड़ी के नंबर से मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा