पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के नेत्रत्व मे गोंडा पुलिस चुनाव के मद्देनज़र कर रही है उत्कृष्ट कार्य



धानेपुर पुलिस ने पकड़े अवैध रूप से ले जाये जा रहे 7 लाख रूपये तो वहीं इटियाथोक पुलिस ने पकड़ा 5 किग्रा से ज्यादा अवैध गांजा


गोंडा। क्राइम रिपोर्ट। जनपद गोण्डा में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को विसुही पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो0 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस को अवैध धनराशि बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज थानाध्यक्ष धानेपुर मय पुलिस बल के साथ बग्गी रोड स्थान पर सघन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान एक वाहन से अवैध रूप से ले जाये जा रहे 7 लाख रूपये बरामद किए गए। बरामद की हुई धनराशि को जिलाधिकारी गोंडा को सूचित करते हुए उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की टीम बनाकर नियमानुसार सीज कराया गया। 

परसपुर पुलिस को भी बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमे अभियुक्तों ने अपने आप को बी0एस0एन0एल0 हेड ऑफिस के कर्मचारी बताकर वादी काली प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 अमरीका सिंह निवासी ग्राम कुडियाव थाना परसपुर जनपद गोण्डा के खेत में लगे बी0एस0एन0एल0 टावर की 08 अदद बैटरियों को खोल ले गये थे। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना परसपुर द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 अदद बैट्री व परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो बरामद की गयी। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा