चुनावी रंजिश में विवाद होने पर जिलाधिकारी सख्त,जिला पंचायत सदस्य सहित सात गिरफ्तार,


एफ आई आर दर्ज करने के साथ ही वजीरगंज के सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया


गोण्डा। क्राइम ब्यूरो । पंचायत चुनाव के विलेन जिला प्रशासन के राडार पर हैं। वजीरगंज सूत्र के अनुसार जिला पंचायत सदस्य सहित 07 की गिरफ्तारी की गई है, इस मामले मे एफआईआर भी दर्ज की गई है और,गनर इंद्रजीत व थाना वजींरगंज के एसआई पवन गिरी को निलम्बित कर दिया गया है। 
मामला वजीरगंज की ग्राम पंचायत मधवापुर का है। जहाँ पर दो पक्षों मेे रात में चुनावी रंजिश में विवाद हुआ। जिसमें राहुल सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी मधवापुर, प्रवीन कुमार सिंह उर्फ रााजू पुत्र देवी प्रसाद, राजन सिंह पुत्र देवीप्रसाद व विपुल सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासीगण मधवापुर तथा विपक्षी लाल जी मौर्य पुत्र यदुनाथ मौर्य , रंजीत मोर्य पुत्र लाल जी मौर्य व मायाराम पुत्र स्व0 यदुनाथ निवासीगण गौरिया लक्ष्मणपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जेल भेजा जा रहा हैं। इसके साथ जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह के गनर इंद्रजीत द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही ने करने पर व थाना वाजीरगंज के एसआई पवन गिरी द्वारा गनर को बचाने के लिए उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देने पर निलम्बित कर दिया गया है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन व आईपीसी की धारा-188 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा