त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लर्निंग लाइसेंस,स्थाई लाइसेंस और फिटनेस की स्लॉट बुकिंग की तिथियों मे हुआ परिवर्तन
गोंडा। संभागीय परिवहन कार्यालय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लर्निंग लाइसेंस और स्थाई लाइसेंस जो 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को जारी होने वाले थे उनका तिथियों मे परिवर्तन कर दिया गया है। दरअसल लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों द्वारा लर्निंग लाइसेंस और स्थाई लाइसेंस और फिटनेस के लिए स्लॉट बुकिंग होती है इन स्लॉट बुकिंग की तिथियों में पंचायत चुनाव के मद्देनजर परिवर्तन कर दिया गया है। पूर्व से बुक कराए गए लर्निंग लाइसेंस स्लॉट की तिथि 16 अप्रैल 2021 के स्थान पर अब 26 अप्रैल 2021 की रहेगी और पूर्व में बुक कराए गए लर्निंग लाइसेंस प्लाट की तिथि 17 अप्रैल के स्थान पर 27 अप्रैल 2021 की रहेगी इसी क्रम में पूर्व से बुक कराए गए स्थाई लाइसेंस प्लॉट की तिथि 16 अप्रैल के स्थान पर 7 मई 2021 को कर दिया गया है और पूर्व से बुक कराए गए स्थाई लाइसेंस लौट कर दी थी जो 17 अप्रैल को प्रस्तावित थी उसके स्थान पर 10 मई को कर दिया गया है। इसी प्रकार से पूर्व में बुक कराए गए व्यवसायिक वाहनों का फिटनेस प्लॉट की तिथि 16 अप्रैल के स्थान पर अब 22 अप्रैल को होगी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भी गोंडा ने आदेश जारी करते हुए 3 दिन के लिए समस्त कार्यों को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन 2021 के द्वितीय चरण का चुनाव जनपद गोंडा में दिनांक 19 अप्रैल को होना सुनिश्चित हुआ है जिस के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा को भारी और हल्के वाहनों की आपूर्ति दिनांक 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कराई जानी थी इसी क्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है अतः उपरोक्त स्थितियों के दृष्टिगत दिनांक 16 अप्रैल 17 अप्रैल को लाइसेंस के बुक कराए गए स्लॉट आवेदनों का फिटनेस कर आने वाले वाहन स्वामियों का कार्य दिनांक 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार होगा।