जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थलों का लिया जायजा
गोंडा। संवाददाता मुशीर खान । जनपद गोंडा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इन दिनों पूरे उफान पर है तो वही अधिकारी भी अपने पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्र ने नामांकन का जायजा लेने के लिए कई ब्लॉकों का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पांडे ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया यहां आरओ व एआरओ से जानकारी ली गई इसके बाद वह अचानक हलधर मऊ ब्लाक पहुंच गए जहां 3 प्रत्याशियों के नामांकन छीने जाने का मामला प्रकाश में आया था वहां डीएम ने आरओ को कड़ी फटकार लगाई कटरा बाजार में निरीक्षण के दौरान नोडल मजिस्ट्रेट आशीष कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया और एक घंटे में उपस्थित न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी गोंडा ने बताया पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण दो पारियों में होगा किसको प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली का परीक्षण 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में डेढ़ हजार व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में एक हजार मतदान कार्मिकों का प्रति पाली में प्रशिक्षण होगा 9 से 12 अप्रैल तक मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा तथा 13 अप्रैल को रिजर्व ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशिक्षण में कोई अनुपस्थित होता है तो उसके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने पहले दिन प्रशिक्षण से गैर हाजिर 192 कर्मियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराने तथा निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह के साथ दोनों प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्मिक प्रशिक्षण से नदारद 192 मतदान कार्मिकों के खिलाफ नामजद एफआईआर के आदेश दिए और निलम्बन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति भी कर दी है।