पीड़ित व्यापारी को उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेगा अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल- किशन राजपाल

गोंडा।  महाराजगंज स्थित तीन मंजिला रजिस्टर्ड प्रतिष्ठान मनीष प्रोविजन स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गया। लाखों का सामान देखते ही देखते राख का ढेर बन गया। ऐसी स्थिति में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष किशन राजपाल ने कहा कि पीड़ित व्यापारी का जो भी नुकसान हुआ है उसका मूल्यांकन करके सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील भी की अपनी अपनी तरफ से जिसको जो भी बन पड़े व्यापारी की मदद करें। जिससे पीड़ित व्यापारी के पुनः खड़े होने में मदद मिल सके। राजपाल ने कहा कि व्यापारी के इस दुख की घड़ी में पूरा अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उसके साथ खड़ा है। हमारे जिला अध्यक्ष केशव ठक्कुर जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन के पदाधिकारी हैं। केशव ठक्कुर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर इस घटना की जानकारी देंगे एवं उनसे अनुरोध करेंगे कि व्यापारी को न्याय संगत उचित मुआवजा दिया जाए। इस दुखद घटना में सारे व्यापारी संगठन, व्यापारियों एवं जनता में शोक की लहर है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा