चुनाव में अशान्ति फैलाने वालो के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी, विभिन्न अपराधों में कुल 87 व्यक्ति गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू व शराब बरामद




गोण्डा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को चुनाव में अशान्ति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं अवैध शस्त्र की बरामदगी तथा अवैध शराब के निष्कर्षण ,बिक्री व परिवहन के विरूद्ध ब्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है।
  पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा एन0बी0डब्ल्यू के अन्तर्गत की कार्यवाही में 08 व्यक्तियों के अतिरिक्त विभिन्न धाराओं के 07 वांछित अभियुक्तों तथा निरोधात्मक कार्यवाही में 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शस्त्रों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अवैध तमंचे मय 08 कारतूस, 01 अदद मैगजीन, 07 अदद नाजायज चाकू बरामद किये है तथा अवैध शराब के विरूद्ध की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल-03 भट्ठियों सहित कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 14,000 ली0 लहन भी नष्ट किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी इस कार्यवाही के अन्तर्गत पिछले 24 घण्टे में कुल-87 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के दृष्टिगत इस अभियान को निरन्तर चलाये रखने के निर्देश दिये है। जिससे चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा