गोंडा मे बेकाबू हुआ कोरोना, एक डॉक्टर की मृत्यु समेत मौतों का आंकड़ा पहुंचा 83
एक दिन मे फिर मिले 127 पॉजिटिव ,संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 1312
गोंडा। ब्यूरो। जनपद में प्राप्त 1206 जाँच रिपोर्टों में कोरोना के 127 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6755 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1411 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 68 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 3949 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 83 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1312है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 408040 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 407430 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 400675 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 1079 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 71 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल में 74 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं इसके अलावा एक हजार से ज्यादा मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना का यह आलम तब है जब अभी एक दिन पहले ही चुनाव संपन्न हुआ है वैसे खबर यह भी है कि चुनाव मे प्रतिभाग करने वाले बहुत से प्रत्याशियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है पर उन्हे होम आईसोलेशन मे रखा गया है इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं जिनमें कई प्रतिष्ठित राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े नेता भी हैं लेकिन उनके नामों को खबरों में नहीं आने दिया जा रहा है और उनके पॉजिटिव होने की खबरों को दबाया जा रहा है।