पुलिस अधीक्षक की सख्ती का दिखा असर, गडबड़ी कर अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले 76 अभियुक्त गिरफ्तार

गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने दिनांक 19.04.2021 को द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने व मतदान प्रक्रिया में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों व गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटने व कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को दिये थे। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने मतदान को संकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए स्वयं भारी पुलिस बल के साथ जनपद के प्रत्येक संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण किया था एंव सम्बन्धित थाना प्रभारियों तथा मतदान में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने तथा किसी भी विषय परिस्थिति से निपटने हेतु उचित निर्देश भी दिए थे। पुलिस अधीक्षक के इसी निर्देशन व उचित मार्गदशन के फलस्वरूप जनपदीय पुलिस को पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सफलता प्राप्त हुई है तथा इसी दौरान जनपदीय पुलिस ने गढबड़ी कर अशान्ति फैलाने का प्रयास करने वाले 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत जानलेवा हमला करने वाले 08 अभियुक्त व 02 अदद अवैध शस्त्र, इटियाथोक थाना अन्तर्गत आपस में मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त, थाना परसपुर में सरकारी कार्य में बांधा डालने वाले 02 अभियुक्त, थाना वजीरगंज में मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त के अतिरिक्त थाना नवाबगंज में मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त के अतिरिक्त 03 अभियुक्तों को मय 03 अदद अवैध शस्त्र/कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही साथ 55 अन्य अभियुक्तों को शांतिभंग के प्रयास में जनपदीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मतदान को सकुशल सम्पन्न कराया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को चालान कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा