510 ली0 अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद नाजायज चाकू बरामद, 06 अभियुक्त गिरफ्तार




गोण्डा। इटियाथोक। जनपद गोण्डा में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे दिनांक 03.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक मय पुलिस बल के क्षेत्र भ्रमण में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर बहद ग्राम बसन्तपुर राजा में कुआनो नंदी के किनारे दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा