गोंडा जनपद में लगातार पैर पसार रहा कोरोना, आज फिर 111 नये पॉजिटिव मरीज मिले, जल्द शुरू हो सकता है साप्ताहिक बंदी का दौर


शनिवार को 122 और रविवार को मिले 111 नए पॉजिटिव मरीज


गोंडा ब्यूरो । जनपद में रविवार को प्राप्त 2217 जांच रिपोर्टों में कोरोना के 111 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5684 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1392 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 15 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 3724 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 72 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 496 है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 388509 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 387227 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 381543 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 2106 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 46 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल में 35 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में 5 मरीज भर्ती हैं इसके अलावा 410 मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। गोंडा जिला अधिकारी श्री मार्कंडेय शाही के आदेशानुसार जहाँ पर भी कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं वहां पर कंटेंटमेंट जोन बनाकर सैनिटाइजेशन की कार्यवाही की जा रही है लेकिन फिर भी चुनाव के इस दौर में कोरोना के संक्रमण को रोक पाना काफी दुष्कर कार्य लग रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सबसे जरूरी है लोग इस संक्रमण से खुद को भी बचाएं और दूसरों को भी बचा कर रखें।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा