गोंडा में एक दिन मे 324 नये पाजिटिव पाए गए,कुल एक्टिव केस की संख्या दो हजार के पार
जनपद मे अब तक कुल 8133 संक्रमित जिनमे से ठीक हुए 5870
गोंडा। सदर तहसील संवाददाता मुशीर खान। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उम्मीद है कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है। जनपद में आज प्राप्त 2407 जाँच रिपोर्टों में कोरोना के 324 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8133 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1441 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 141 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 4429 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 86 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 2177 है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 420253 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 420188 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 412055 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 2083 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 58 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल में 91 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं इसके अलावा एक हजार से ज्यादा मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक तरफ़ खबर यह भी है की पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह जो कुछ दिनों पहले कोरोना पाजिटिव हो गए थे उनकी हालत काफी खराब हो गई थी अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में कोविड-19 के सैंपल देने के लिए लोगों की भीड़ लगातार आ रही है। कोरोना जांच में तेजी लाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए थे जिस के क्रम में कोरोना संक्रमित की जांच तेजी से की जा रही है लेकिन बदहाली का आलम यह है कि धूप में खड़े होकर लंबी लाइनों में लगकर लोग कोविड-19 सैंपल दे रहे हैं।