गोंडा। एक ही दिन में मिले 32 कोरोना के मरीज, जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर दी जानकारी
गोंडा। जनपद में सोमवार को कोरोना के 32 नये मरीज पाए गए। इसी के साथ कोरोना मरीजों की जिले में कुल संख्या 5250 हो गई। जिला प्रशासन ने आज शाम को कोरोना का बुलेटिन जारी किया जिसके अनुसार अब तक जिले में कोरोना से 70 मरीजों की मौत हो चुकी है और जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 140 है इसके साथ ही कोविड-19 अस्पताल में 54 मरीज और एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में 7 मरीज भर्ती हैं इसके अलावा 75 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और 4 मरीज गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।