थाना उमरी बेगमगंज को हाथ लगी बड़ी सफलता 25000 के इनामी अभियुक्त के साथ, टाॅप-10 अपराधी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए कड़े निर्देश दिए थे। उपरोक्त निर्देशों के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस को टाॅप-10 अपराधी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।थाना उमरीबेगमगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सोनू उर्फ अंकित सिंह पुत्र राजकरन सिंह नि0 छेदी वैश्यपुरवा मौजा सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 410 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मय पुलिसबल के क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त उमाशंकर पुत्र राम प्रसाद नि0 चौहानपुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को बेलसर टैक्सी स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त मुकदमा संख्या 23/2021धारा-498ए, 306 भादवि थाना उमरी बेगमगंज में पिछले 2 माह से फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।