गोंडा में आज 214 नये पाजिटिव पाए गए, मौतों का आंकड़ा 100 के पार
रविवार को 314 और सोमवार को 149 ने जीती कोरोना से जंग, अब तक कुल 4922 मरीजों का होम आइसोलेशन खत्म
गोंडा। ब्यूरो। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उम्मीद है कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है। जनपद में आज प्राप्त 2400 जाँच रिपोर्टों में कोरोना के 214 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8616 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1445 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 149 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 4922 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 101 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 2148 है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 425438 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 424673 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 416057 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 2186 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 57 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल हुआ पूरी तरह फुल अब तक एस सी पी एम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड ने मरीजों को लेने से किया इनकार इस अस्पताल में कोविड-19 के सौ बेड निर्धारित किए गए थे और पूरे सौ बेड इस समय भरे हुए हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं इसके अलावा एक हजार से ज्यादा मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।