त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चला सघन चेकिंग अभियान, 2 अदद नाजायज चाकू बरामद


गोंडा। क्राइम रिपोर्ट। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले इलाको में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी। इस अभियान में समस्त थानों की कुल 52 पुलिस टीमों द्वारा 148 बैंक/ग्राहक सेवा केन्द्र, 147 सर्राफा दुकान, 70 पेट्रोलपम्प, 24 गैस एजेन्सी, विभिन्न कस्बा, माॅल, भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान थाना खरगूपुर व थाना परसपुर द्वारा 01-01 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद कर उनके विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इस दौरान पेट्रोलपम्प, गैस एजेन्सी, सर्राफा दुकान आदि में लगे सी सी टी वी कैमरों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित के मालिक/मैनेजरो को खराब पड़े सी सी टी वी कैमरो को ठीक कराने हेतु निर्देशित भी किया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा