आगामी त्यौहार व कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गोंडा ने की धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठी, महामारी से बचाव में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की अपील की
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न सप्रदायों के धर्म गुरुओं से संवाद कर उनसे कोराेना महामारी से बचाव और संक्रमण को रोकने में सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक गोंडा ने विभिन्न संप्रदायो के धर्म गुरुओं से कोविड-19 से बचाव को लेकर सहयोग करने तथा सभी धार्मिक स्थलों में इस संबंध में अपील जारी करने महामहिम राज्यपाल महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन से जारी निर्देशों का अनुपालन करते हुए ही अनुयायियों के प्रवेश दिए जाने की बात बताई। पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से कहा कि लोगो से यह अपील की जाए कि लोग पूजा पाठ या इबादत अपने घरों पर करें, धार्मिक स्थलों में 5 से अधिक की संख्या में एकत्र न हों। सभी धर्मगुरुओं ने पुलिस अधीक्षक को कोरोना से बचाव के उपाय करने में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।