कोरोना ख़बर- गोंडा में आज 194 नये पाजिटिव पाए गए,230 ने आज जीती कोरोना से जंग
अब तक कुल संक्रमित 8926 मरीजों में से 6782 मरीज ठीक हो चुके हैं
गोंडा। ब्यूरो। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उम्मीद है कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है। जनपद में आज प्राप्त 3121 जाँच रिपोर्टों में कोरोना के 194 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8926 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1456 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 230 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 5326 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 110 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 2034 है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 430160 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 430101 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 421175 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 2927 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 49 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल 91 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं इसके अलावा 18 सौ से ज्यादा मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।