पुलिस अधीक्षक गोंडा ने कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन कराने के लिए चलाया व्यापक स्तर पर अभियान, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों को किया गया जागरूक।


 गोंडा। वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान के अनुपालन के लिए पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारियो व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों व बैरियर पॉइन्टो पर आम जनमानस को मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया तथा जरूरतमंदों को मास्क भी वितरित किया गया। साथ ही साथ कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चालान भी किया गया।