गोंडा। कोविड टीकाकरण अपडेट- कल से जनपद में नहीं लगेगा 18 वर्ष से उपर के लोगों को वैक्सीन(टीका), पूरी खबर पढ़े और जाने क्यों?
गोंडा कोविड वैक्सीन अपडेट । सरकार के आदेश अनुसार कल दिनांक 1 मई से कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाना था जिसके मद्देनजर कल से 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगना प्रस्तावित था लेकिन आज देर शाम गोंडा के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवराज ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के आदेश के क्रम में जनपद में आदेश जारी कर कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के संदर्भ में आप सभी को अवगत कराना है कि जनपद में कल से प्रस्तावित 18 वर्ष से 44 वर्ष से अधिक आयु के जनमानस का कोविड-19 टीकाकरण अभी अग्रिम निर्देशों तक प्रारम्भ नही होगा तथा जिस प्रकार 45 -59 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का टीकाकरण किया जा रहा है वह यथावत चलता रहेगा।
पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में कल से होगी शुरुआत
उत्तर प्रदेश सरकार दिनांक 1 मई (शनिवार) से 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत कर रही है। पहले चरण के तहत उन सात जिलों में टीकाकरण की शुरुआत होगी जहां पर संक्रमण के नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं। इसके बाद अन्य जिलों में भी इस आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। जिन जिलों में टीकाकरण की शनिवार से शुरुआत होगी, उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत सात जिलों में होगी और इसके बाद अन्य जिलों में यह लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में उन सात जिलों में टीकाकरण होगा जहां पर संक्रमण के नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं। प्रसाद के मुताबिक, इस टीकाकरण के लिए जो सॉफ्टवेयर बना है उसका परीक्षण भी इन जिलों में किया जाएगा और उसके बाद अन्य जिलों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।