बुधवार को 179, गुरुवार को 196 कोरोना पाजिटिव पाए जाने के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या पहुंची 1873


गोंडा। संवाददाता मुशीर खान। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उम्मीद है कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है क्यों की अब संक्रमण गांव मे ज्यादा फैल गया है। जनपद में आज प्राप्त 1436 जाँच रिपोर्टों में कोरोना के 196 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 7809 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1421 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 131 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 4429 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 86 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1876 है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 417888 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 417823 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 410014 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 1240 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार 126 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 51 मरीज तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल में 87 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं इसके अलावा एक हजार से ज्यादा मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करने पर यह बात स्पष्ट हुई कि जनपद में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं है और जनपद में बहराइच फैजाबाद कानपुर और बाराबंकी से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी के वजह से मरने नहीं दिया जाएगा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा