पंचायत चुनाव के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी, 11 हुए जिला बदर

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने व अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इन्ही निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के विभिन्न थानों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 11 असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए उन्हें जिलाबदर घोषित कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर किया है। जनपद के थाना कोतवाली देहात, धानेपुर, मोतीगंज, छपिया ने 2-2, थाना इटियाथोक नवाबगंज व कर्नलगंज ने 1-1 असामाजिक तत्व को चिन्हित कर जिलाबदर की कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा