अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़, 07 अदद निर्मित व 02 अदद अर्द्धनिर्मित असलहो सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में थाना कौड़िया व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 13/14.04.2021 की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कौड़िया व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर चौकी दुबहा बाजार के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूरे निधि अहियाचेत में कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर अभियुक्त शेरबहादुर पुत्र नरसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान अभियुक्त शेर बहादुर ने बताया कि यह तमंचे पंचायत चुनाव में बेचकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बनाये जा रहे थे। इससे पूर्व भी अभियुक्त शेरबहादुर थाना कौड़िया पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौड़िया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा