थाना इटियाथोक के अंतर्गत जानलेवा हमला करने के 03 वांछित आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। इटियाथोक। क्राइम ब्यूरो ।पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। दिनांक 19 अप्रैल को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम एकडंगा में दो पक्षो के मध्य जानलेवा हमला व मारपीट करने की घटना घटित हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में मुकदमा संख्या-133/21, धारा- 147,148,149,307,324,323,504,506,336,188 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें इटियाथोक पुलिस ने वांछित चल रहे 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में-शमशुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासीगण एकडंगा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। रसीद पुत्र शमशुद्दीन निवासीगण एकडंगा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। मो0 मुकीम पुत्र मो0 नसीब निवासीगण एकडंगा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम मे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे थाना इटियाथोक मय टीम के साथ शामिल रहे।