अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़, 03 अदद निर्मित व 04 अदद अर्द्धनिर्मित असलहो सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार



बरामदगी विवरण-
01. 03 अदद तमंचा 315 बोर।
02. 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर।
03. 04 अदद नाल 12 बोर, 02 अदद नाल 315 बोर।
04. 11 अदद हैमर।
05. 12 अदद ट्रैगर।
06. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
07. 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर।
08. तमंचा बाॅडी की लोहे की पत्ती 20 अदद।
09. 01 अदद चाइनीज लैम्प।
10. शस्त्र बनाने के उपकरण।


गोण्डा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय पुलिस को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 02.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मय पुलिस टीम के अपने थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की सुरागरसी-पतारसी में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बहद ग्राम धनेसरपुर गांव के निकट तालाब के किनारे कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा